प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) 15 नवंबर‚ 2025 को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।
(2) केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी।
(3) यह दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (3)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (2)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 नवंबर‚ 2025 को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।
- यह दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
- केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में इस दिवस को मनाए जाने की घोषणा की थी।
- उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर,1875 को हुआ था
- झारखंड के उलिहातु गांव में जन्मे बिरसा मुंडा ने उलगुलान या “महा-उग्र” (1899-1900) का नेतृत्व किया, जो जनजातीय स्वशासन और खुंटकट्टी (सामुदायिक भूमि अधिकार) की बहाली के लिए एक उग्र आंदोलन था।
- एक आध्यात्मिक सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर, उन्होंने मुंडा जनजातियों को ब्रिटिश भूमि कानूनों और सामंती शोषण के खिलाफ एकजुट किया।
- धरती आबा (“पृथ्वी के पिता”) के रूप में प्रसिद्ध बिरसा मुंडा ने औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त एक नैतिक, स्व-शासित समाज की कल्पना की।
- 25 वर्ष की उम्र में उन्हें रांची जेल में बंदी बनाकर शहीद कर दिया गया।
- वर्ष 2024-25 को उनके जन्म के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय, रांची, झारखंड का उद्घाटन 15 नवंबर 2021 को किया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2189915
https://www.newsonair.gov.in/nation-celebrates-janjatiya-gaurav-divas-today