जगमोहन मल्होत्रा

प्रश्न-3 मई‚ 2021 को जगमोहन मल्होत्रा का निधन हो गया। वह थे-
(a) पूर्व केंद्रीय मंत्री
(b) साहित्यकार
(c) इतिहासकार
(d) पर्यावरणविद्
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 3 मई‚ 2021को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
  • वह वर्ष 1984 से 1989 तक तथा 19 जनवरी‚1990 से 26 मई‚1990 तक जम्मू-कश्मीर के गवर्नर थे।
  • वह वर्ष 1980 से 1981 तथा वर्ष 1982-1984 तक दिल्ली के उपराज्यपाल तथा वर्ष 1981 से 1982 तक गोवा और दमन एवं दीव (तत्कालीन केंद्रशासित) के उपराज्यपाल भी रहे।
  • उन्हें वर्ष 2016 में पद्म विभूषण‚ वर्ष 1977 में पद्म भूषण तथा वर्ष 1971 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/india/former-j-k-governor-jagmohan-passes-away-pm-modi-expresses-grief/articleshow/82381302.cms