जगन्नाथ रथ यात्रा को ‘राज्य उत्सव’ का दर्जा

प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में किस राज्य द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा को ‘राज्य उत्सव’ घोषित किया गया?
(a) उड़ीसा
(b) राजस्थान
(c) पंजाब
(d) दिल्ली
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर‚ 2021 में पंजाब राज्य द्वारा जगन्नाथ रथ यात्रा को ‘राज्य उत्सव’ के रूप में घोषित किया गया।
  • इसकी घोषणा 25वीं श्रीकृष्ण बलराम जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान की गई।
  • इसके तहत लुधियाना में इस्कॉन मंदिर के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपये के अनुदान की भी घोषणा की गई।
  • इसके अलावा राज्य सरकार पटियाला में 20 एकड़ भूमि पर भगवद गीता और रामायण अनुसंधान केंद्र को विकसित कर रही है।
  • ध्यातव्य है कि यह यात्रा प्रत्येक वर्ष ‘इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कान्शियसनेस’ (इस्कॉन) द्वारा आयोजित की जाती है।
  • इस्कॉन गौड़ीय-वैष्णव संप्रदाय से संबंधित एक धार्मिक संगठन‚ जो वैदिक संस्कृति के अंतर्गत एक एकेश्ववादी परंपरा है‚ जो मुख्यत: भगवद गीता एवं भगवद पुराण‚ पर आधारित है।

लेखक-अभिषेक मिश्र

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/cities/chandigarh-news/channi-declares-sri-krishan-balram-rath-yatra-state-festival-101639955184657.html
https://indianexpress.com/article/india/political-pulse/punjab-politics-heats-up-channi-jagannath-rath-yatra-7680790/