प्रश्न-हाल ही में संपन्न छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में किस योजना के तहत राज्य के सभी किसानों के सभी पंपों को बिना किसी क्षमता एवं खपत की सीमा के फ्लैट रेट की सुविधा लागू करने का निर्णय किया गया?
(a) उजाला योजना
(b) कृषक जीवन ज्योति योजना
(c) सौभाग्य योजना
(d) मुख्यमंत्री विद्युतीकरण योजना
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 31 जुलाई, 2018 को संपन्न छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में ‘कृषक जीवन ज्योति योजना’ के तहत राज्य के सभी किसानों के सभी पंपों को बिना किसी क्षमता एवं खपत की सीमा के फ्लैट रेट की सुविधा लागू करने का निर्णय किया गया।
- इस निर्णय के तहत इस योजनान्तर्गत राज्य के सभी किसानों के सभी पंपों पर बिलिंग हेतु फ्लैट रेट की सुविधा को पंप की संख्या के अनुसार अलग-अलग प्रस्तावित किया गया है।
- विस्तारित कृषक जीवन ज्योति योजनान्तर्गत किसानों को विकल्प के अनुसार पंप की क्षमता एवं संख्या के आधार पर बिजली की फ्लैट रेट दर 5 हार्स पॉवर के द्वितीय पंप पर प्रति हार्स पावर 200 रुपये प्रतिमाह, 5 हार्स पॉवर के द्वितीय से अधिक क्षमता के तीसरे एवं अन्य पंप पर प्रतिहार्स पॉवर 300 रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है।
- इस निर्णय को लागू करने के पश्चात कृषक जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत सहज बिजली बिल योजना के माध्यम से किसानों को बिजली बिल की बकाया राशि हेतु जारी बिलों को किसानों के विकल्प के अनुसार संशोधित फ्लैट रेट पर भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- योजनान्तर्गत विकल्प प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित अवधि 31 मार्च, 2019 तक है।
संबंधित लिंक…
https://bit.ly/2OWiBeT
https://sarkariinfo.in/chhattisgarh-sahaj-bijli-bill-scheme-2018/
https://bit.ly/2OYPfMX