छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के निर्णय

प्रश्न-21 अगस्त, 2018 को संपन्न छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक में किस शहर का नाम परिवर्तित कर अटल नगर करने का निर्णय किया गया?
(a) रायपुर
(b) रायगढ़
(c) नया रायपुर
(d) राजनांदगांव
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 अगस्त, 2018 संपन्न छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई।
  • इस बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए।
  • नया रायपुर का नाम परिवर्तित कर अटल नगर करने का निर्णय किया गया।
  • नया रायपुर में अटल स्मारक का निर्माण किया जाएगा और सेट्रल पार्क का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाएगा।
  • बिलासपुर विश्वविद्यालय और राजनांद गांव मेडिकल कॉलेज का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाएगा।
  • बैठक में राष्ट्रीय स्तर के कवियों के लिए अटल जी के नाम राष्ट्रीय पुरस्कार योजना शुरू करने का भी निर्णय किया गया।
  • प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास यात्रा का दूसरा चरण अटल विकास यात्रा के नाम पर आयोजित किया जाएगा।
  • मड़वा ताप बिजली संयंत्र, राजधानी रायपुर शहर के एक्सप्रेस वे का नामकरण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का भी निर्णय हुआ।
  • नया रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
  • 1 नवंबर, 2018 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई सुशासन पुरस्कार योजना शुरू की जाएगी।
  • इस योजना के तहत त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड की पाठय पुस्तकों में अटल जी की जीवनी को भी शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया।
  • इसी बैठक में सहज बिजली बिल योजना को भी मंजूरी प्रदान की गई।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://bit.ly/2oaVRfi
https://abpnews.abplive.in/india-news/chhattisgarh-naya-raipur-to-be-named-as-atal-nagar-945063