प्रश्न-16 जुलाई, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया?
(a) विश्वाभूषण हरिचंदन
(b) बेबी रानी मौर्या
(c) अनुसुइया उइके
(d) मृदुला सिन्हा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 16 जुलाई, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भाजपा नेत्री अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया।
- इस पद पर वह आनंदीबेन पटेल का स्थान लेंगी, जो राज्य में राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।
- वह वर्ष 1985-90 में मध्य प्रदेश विधानसभा की विधायक तथा 1988-89 महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रही हैं।
- वे वर्ष 2004-2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली की सदस्य रही हैं।
- वर्ष 2006 में मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष रही हैं तथा उसी वर्ष मध्य प्रदेश से राज्यसभा की सांसद (भाजपा पार्टी) चुनी गर्ईं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1578965 https://web.archive.org/web/20070927222306/http://164.100.24.167:8080/members/website/Mainweb.asp?mpcode=2012