प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति, 2025 के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) यह नीति राज्य में ड्राई पोर्ट/इनलैंड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहित करती है।
(b) यह नीति राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी।
(c) यह नीति केवल घरेलू व्यापारियों और किसानों तक सीमित है, निर्यात को प्रोत्साहित नहीं करती।
(d) यह नीति राज्य में लॉजिस्टिक लागत को कम कर व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देगी।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 जून, 2025 को छत्तीसगढ मंत्रिमंडल ने राज्य में लॉजिस्टिक सेक्टर के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक्स नीति, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया।
- इस नीति के तहत लॉजिस्टिक सेक्टर तथा ई-कॉमर्स की राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को लॉजिस्टिक हब की स्थापना के लिए निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा।
- राज्य की भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश के उद्योगोें, व्यापारियों और किसानों को सस्ती भंडारण सुविधा मिलेगी।
- प्रदेश में लॉजिस्टिक में लगने वाले लागत कम होने से व्यापार, निवेश एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- इस नीति के माध्यम से ड्राई पोर्ट/इन्लैंड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहित करने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा स्थानीय उत्पादकों को निर्यात बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
- राज्य के प्रचुर वन संसाधन, वनोपज एवं वनौषधि उत्पाद के निर्यात हेतु इकोसिस्टम तैयार होगा।
- यह नीति राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी साथ ही राज्य को लॉजिस्टिक्स एवं निर्यात क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में स्थापित करेगी।
- इसी बैठक में दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक,2025 के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…