प्रश्न – 4 नवम्बर, 2025 को छत्तीसगढ़ में रेल हादसा किस रेलखंड पर हुआ था?
(a) रायपुर–जबलपुर रेलखंड
(b) बिलासपुर–कटनी रेलखंड
(c) नागपुर–भिलाई रेलखंड
(d) दुर्ग–रायगढ़ रेलखंड
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 नवंबर, 2025 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल हादसा हुआ।
- यह रेल हादसा बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर लाल खदान इलाके के पास कोरबा पैसेंजर ट्रेन के एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण हुआ।
- 5 नवम्बर, 2025 तक इस हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- इस दुर्घटना में घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए राज्य सरकार और रेलवे की ओर से सहायता राशि का एलान किया गया है।
- राज्य सरकार द्वारा दिवंगतों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- रेलवे द्वारा मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…