प्रश्न – 12 मार्च, 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति, 2025 किस नीति के स्थान पर मंजूर की गई है?
(a) छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति, 2020
(b) छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति, 2022
(c) छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति, 2023
(d) छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति, 2024
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 मार्च, 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति, 2025 को मंजूरी प्रदान की गई।
- छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति, 2025 छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति, 2023 के स्थान मंजूर की गई है।
- नई नीति को राज्य में नक्सल समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल करने के उद्देश्य से मंजूर किया गया है।
- इस नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को आर्थिक सहायता, पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
प्रश्न – 12 मार्च, 2025 को छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल द्वारा राज्य जल सूचना केंद्र (SWIC) का गठन करने का निर्णय लिया गया। राज्य जल सूचना केन्द्र (SWIC) किसके सहयोग से स्थापित किया जाएगा?
(a) राज्य सरकार के कृषि विभाग के साथ
(b) केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से
(c) राज्य सिंचाई विभाग के साथ
(d) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- मंत्रिमंडल की इसी बैठक में राज्य में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और वैज्ञानिक योजना तैयार करने के लिए राज्य जल सूचना केन्द्र (SWIC) का गठन करने का निर्णय लिया गया।
- राज्य जल सूचना केंद्र (SWIC) केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से स्थापित किया जाएगा।
- इसके लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने की सहमति प्रदान की गई।
- स्टेट वाटर इंफॉर्मेशन सेंटर वर्षा, नदी और जलाशयों के स्तर, भूजल गुणवत्ता, गाद, नहरों में जल प्रवाह, फसल कवरेज, जलभृत मानचित्रण, भूमि और मिट्टी के डेटा सहित जल संसाधन संबंधी विभिन्न सूचनाओं का संग्रह, विश्लेषण और भंडारण करेगा।
- राज्य जल सूचना केंद्र (SWIC),राष्ट्रीय जल सूचना केंद्र (NWIC) द्वारा विकसित डिजिटल प्लेटफार्म की सहायता से जल संसाधन प्रबंधन के लिए प्रमाणिक डेटा उपलब्ध कराएगा।
- इससे नीति निर्माण, रणनीतिक निर्णय, मॉडलिंग, विश्लेषणात्मक उपकरणों के विकास और जल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…