प्रश्न-6 मई‚ 2021 को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन हो गया। वह उत्तर प्रदेश की किस लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे?
(a) मथुरा
(b) बागपत
(c) मेरठ
(d) आगरा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 6 मई‚ 2021को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता चौधरी अजीत सिंह का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
- वह वर्ष 1989-1998 तथा वर्ष 1999-2014 तक उ.प्र. की बागपत लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे।
- वह वर्ष 1989-1990तक वी.पी. सिंह की सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रहे।
- वर्ष 1995-1996 तक तक पी.वी. नरसिम्हा राव की ही सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री रहे।
- वर्ष 2001-2003 तक अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में कृषि मंत्री रहे।
- वर्ष 2011-2014 तक मनमोहन सिंह की सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे।
विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…