चैटबॉट ‘सारथी’

प्रश्न – चैटबॉट ‘सारथी’ के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 22 मार्च, 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट (http://csharyana.gov.in) के लिए अत्याधुनिक कृत्रिम मेधा संचालित चैटबॉट ‘सारथी‘ का शुभारंभ किया।
2.यह चैटबॉट हारट्रोन (हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड) द्वारा विकसित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 मार्च, 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य सचिव कार्यालय की वेबसाइट (http://csharyana.gov.in) के लिए अत्याधुनिक कृत्रिम मेधा संचालित चैटबॉट ‘सारथी’ का शुभारंभ किया।
  • इसे नागरिक सहभागिता में क्रांतिकारी बदलाव लाने और वर्षों से प्रकाशित महत्वपूर्ण सरकारी निर्देशों, पत्रों एवं अधिसूचनाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह अत्याधुनिक चैटबॉट उपयोगकर्ताओं की सूचना आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध 17,820 से अधिक आधिकारिक दस्तावेजों के विशाल संग्रह का उपयोग करता है, जिनमें 73622 पृष्ठ स्कैन किए गए पी.डी.एफ. दस्तावेज़ों के रूप में मौजूद हैं।
  • चैटबॉट के ज्ञान भंडार में प्रमुख दस्तावेज़ शामिल हैं, जैसे, निर्देश, एजेंडा, परिपत्र, अधिनियम, नीतियाँ, अधिसूचनाएँ, आदेश इत्यादि।
  • यह चैटबॉट हारट्रोन (Haryana State Electronic Development Corporation Limited-HARTRON) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह चैटबॉट विशेष रूप से वेबसाइट के आधिकारिक दस्तावेजों में निहित जानकारी पर आधारित है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/india-news/haryana-cm-launches-ai-chatbot-sarathi-for-enhanced-citizen-engagement-125032300053_1.html