प्रश्न – 22 फ़रवरी, 2025 को संपन्न चेसेबल मास्टर्स, 2025 के ग्रैंड फ़ाइनल में किस खिलाड़ी ने अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को हराकर खिताब जीता।
(a) गुकेश डी (b) अलीरेज़ा फिरोज़ा
(c) मैग्नस कार्लसन (d) इयान नेपोम्नियाची
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 – 22 फ़रवरी, 2025 के मध्य चैंपियंस शतरंज टूर, 2025 का पहला चरण चेसेबल मास्टर्स, 2025 आयोजित हुआ।
- इस शतरंज प्रतियोगिता में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने ग्रैंड फ़ाइनल में अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को 2.5-1.5 से हराकर खिताब जीता।
- रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाचची तीसरे स्थान पर रहे।
- इस परिणाम के साथ, कार्लसन, नाकामुरा और इयान नेपोम्नियाचची ने जुलाई के अंत में होने वाले ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.chess.com/news/view/carlsen-wins-2025-cct-chessable-masters-grand-final
https://www.chess.com/events/info/2025-champions-chess-tour-chessable-masters