चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

प्रश्न – 9 मई, 2026 को केंद्र सरकार ने किसे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया?
(a) लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि
(b) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पाठक
(c) लेफ्टिनेंट जनरल दीपक शाह
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 मई, 2026 को केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया
  • वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तथा अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
  • वह वर्तमान में 01 सितंबर, 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
  • इससे पूर्व वे 01 जुलाई, 2024 से 31 जुलाई, 2025 तक सेना उप प्रमुख रहे।
  • वह मार्च, 2023 से जून 2024 तक केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।
  • इस पद पर वह वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान (30 मई, 2026 को सेवानिवृत) का स्थान लेंगे

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2259257&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/lieutenant-general-n-s-raja-subramani-appointed-new-chief-of-defence-staff