चीन ने स्वचालित कार्गो अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक लॉन्च किया

प्रश्न-चीन के नए अंतरिक्ष स्टेशन का क्या नाम रखा गया है?
(a) तियान झोउ
(b) तियानहे
(c) चांग ए
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 मई 2021 को चीन ने एक नए स्वाचालित कार्गो अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
  • तियानझोउ- 2 नाम के इस कार्गो अंतरिक्ष यान को लॉन्ग मार्च 7AY3 नामक रॉकेट की सहायता से प्रक्षेपित किया गया।
  • यह प्रक्षेपण चीन के दक्षिण द्वीप प्रांत हैनान के वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से किया गया था।
  • यह कार्गो यान चीन के नए अंतरिक्ष स्टेशन तियानहे के लिए आपूर्ति उपकरण और प्रणोदक ले जाने हेतु बनाया गया है।
  • कार्गो यान तियानझोउ – 2 स्वायत्त रूप से तियानहे के साथ डॉक करने में सक्षम है।
  • तियानझोउ- 2 भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों हेतु अंतरिक्ष स्टेशन में आपूर्ति भेजने तथा स्टेशन की कक्षीय ऊंचाई बनाए रखने के लिए प्रणोदक की भी सप्लाई हेतु उपयोगी है।
  • चीन की जून 2021 से अगले वर्ष 2022 तक चार अंतरिक्ष यान तथा चार कार्गो यान लॉन्च करने की योजना है।

राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/science/story/china-launches-cargo-resupply-spacecraft-1808546-2021-05-30#:~:text=China%20successfully%20launched%20Tianzhou%2D2,to%20maintain%20its%20orbital%20altitude.