चीन द्वारा उच्च रिजोल्यूशन जासूसी उपग्रह लांच

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 18 जुलाई‚ 2024 को चीन द्वारा गाओफेन-11 उच्च रिजोल्यूशन जासूसी उपग्रह लांच किया गया।
(ii) गाओफेन-11 जासूसी उपग्रह को लांग मार्च 4B रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
(iii) गाओफेन-11 उपग्रह को उत्तरी चीन के ताइयुआन सैटेलाइट लांच सेंटर से प्रक्षेपित किया गया।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) और (ii)
(c) (i) और (iii)
(d) (ii) और (iii)
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

अन्य संबंधित तथ्य –

  • चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन के अनुसार-उपग्रह का उपयोग भूमि सर्वेक्षण‚ शहरी नियोजन‚ भूमि अधिकार पुष्टि‚ सड़क नेटवर्क डिजाइन‚ सफल उपज अनुमान और आपदा रोकथाम के लिए किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि पिछले 4 गाओफेन-11 उपग्रहों को भी ‘लांग मार्च 4B’ रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।
  • इस शृंखला का पहला गाओफेन-11 उपग्रह वर्ष 2018 में प्रक्षेपित किया गया था।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://spacenews.com/china-launches-new-gaofen-11-high-resolution-spy-satellite/