चीन का रॉकेट क्रैश

प्रश्न-8 मई‚ 2021 को रात्रि में चीन से अंतरिक्ष में भेजा गया रॉकेट लांग मार्च-5 बी अनियंत्रित होकर हिंद महासागर में किस देश के निकट गिरा?
(a) सेशेल्स
(b) मालदीव
(c) मॉरीशस
(d) इंडोनेशिया
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 मई‚ 2021 को रात्रि में चीन से अंतरिक्ष में भेजा गया रॉकेट लांग मार्च-5 बी अनियंत्रित होकर हिंद महासागर (मालदीव के निकट समुद्र में) में गिर गया।
  • यह रॉकेट 72.47 डिग्री पूर्वी देशांतर और 2.65 डिग्री उत्तरी अक्षांश में समुद्र के एक खुले क्षेत्र में गिरा।
  • इस रॉकेट का अधिकांश मलबा वायुमंडल में ही जलकर नष्ट हो गया था।
  • 29 अप्रैल‚ 2021 को चीन ने रॉकेट लांग मार्च-5 बी को अंतरिक्ष में भेजा था जो अनियंत्रित होकर खो गया था।
  • तब से अंतरिक्ष विज्ञानी इस रॉकेट के पृथ्वी से टकराने को लेकर चिंतित थे।
  • चीन इस रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में तियांगोंग (Tiangong) नामक चीनी स्पेश स्टेशन बनाना चाहता था।
  • इस अंतरिक्ष स्टेशन को वर्ष 2022 तक पूरा किया जाना था।
  • लांच मार्च-5 बी का विकास चाइना एकेडमी ऑफ स्पेस टेव्नâोलाजी द्वारा किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/china-says-remnants-of-long-march-rocket-landed-in-indian-ocean/article34519067.ece