प्रश्न – चियोस द्वीप निम्नलिखित में से किस सागर में स्थित है?
(a) भूमध्य सागर
(b) आयोनियन सागर
(c) काला सागर
(d) एजियन सागर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 जून, 2025 को पूर्वी एजियन सागर में चियोस द्वीप पर जंगल में आग लग गई।
- इस घटना के कारण कई क्षेत्रों में आपातकालीन निकासी की गई।
- ग्रीस का पांचवां सबसे बड़ा द्वीप, चियोस, पूर्वोत्तर एजियन सागर में है।
- चियोस द्वीप पर जंगल में लगी भीषण आग के कारण अधिकारियों को आपातकाल घोषित करना पड़ा और 12 से अधिक बस्तियों को खाली कराना पड़ा।
- आग लगने का मुख्य कारण तीव्र गर्मी, तेज़ हवाएं और संभावित आगजनी की घटनाएं हैं।
- जंगल में आग लगना ग्रीस के पर्यावरण इतिहास का हिस्सा है।
- देश ने दशकों से विनाशकारी आग का सामना किया है।
- वर्ष 2018 की माटी आग ने समुदायों के लिए उत्पन्न खतरों को उजागर किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…