चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार-2025

प्रश्न – 6 अक्टूबर‚ 2025 को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इस वर्ष‚ यह पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेडरिक जे. रामस्डेल और शिमोन साकागुची को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  2. उन्हें यह पुरस्कार “परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता से संबंधित उनकी खोजों के लिए” संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अक्टूबर‚ 2025 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल सभा (The Nobel Assembly at Karolinska) द्वारा वर्ष 2025 के चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in physiology or Medicine) की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
    1.मैरी ई. ब्रुनको( Mary E. Brunkow),अमेरिका
  1. फ्रेड रामस्डेल(Fred Ramsdell),अमेरिका
  2. शिमोन साकागुची(Shimon Sakaguchi),जापान
  • उन्हें यह पुरस्कार “परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता से संबंधित उनकी खोजों के लिए” संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
  • इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार इस खोज के लिए दिया गया है कि प्रतिरक्षा प्रणाली हमारे शरीर पर आक्रमण करने की कोशिश कर रहे हज़ारों विभिन्न सूक्ष्मजीवों से हमारी रक्षा कैसे करती है।
  • नोबेल समिति द्वारा तीनों को नियामक टी कोशिकाओं की पहचान करने के लिए सम्मानित किया गया, जो प्रमुख घटक हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को शरीर के अपने ऊतकों पर आक्रमण करने से रोकते हैं।
  • इस खोज ने स्व-प्रतिरक्षित रोगों, कैंसर और अंग प्रत्यारोपण में नए उपचारों का मार्ग प्रशस्त किया है।
  • 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर का यह पुरस्कार तीनों विजेताओं के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा।
  • इस पुरस्कार से संबंधित अन्य तथ्य —
    • प्रथम पुरस्कार विजेता: वर्ष 1901 में जर्मनी के एमिल ऐडोल्फ वॉन बेहरिंग (Emil Adolf von Behring)
    • सबसे कम उम्र के विजेता — फ्रेडरिक जी. बैंटिंग (31 वर्ष) इंसुलिन की खोज हेतु वर्ष 1923 में सम्मानित
    • सबसे अधिक उम्र के विजेता — पेटन राउस (Peyton Rous) (87 वर्ष), (1966 ई.)

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/world/europe/nobel-prize-2025-full-list-of-winners-in-medicine-physics-chemistry-more-awards-to-follow/articleshow/124383714.cms

https://www.bhaskar.com/career/news/nobel-prize-in-physics-chemistry-and-medicine-2025-136154042.html

https://economictimes.indiatimes.com/news/international/world-news/nobel-prize-2025-winners-heres-the-full-list-across-all-categories/articleshow/124336117.cms?from=mdr