प्रश्न-17 जनवरी‚ 2022 को किस राज्य की सरकार ने ‘चिंतामणि पद्य नाटकम’ पर प्रतिबंध लगाया है?
(a) तेलंगाना
(b) आंध्र प्रदेश
(c) तमिलनाडु
(d) केरल
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 17 जनवरी‚ 2022 को आंध्र प्रदेश सरकार ने लगभग 100 वर्षों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले ‘चिंतामणि पद्य नाटकम’ पर प्रतिबंध लगा दिया।
- नाटक के मंचन पर सरकार के प्रतिबंध लगाने का निर्णय एक विशेष समुदाय के सदस्यों द्वारा प्रसिद्ध तेलुगू नाटक में कुछ संवादों और एक चरित्र के चित्रण पर आपत्ति किए जाने के बाद लिया गया है।
- यह प्रसिद्ध तेलुगू नाटक वर्ष 1920 में नाटककार कल्लाकुरी नारायण राव द्वारा लिखित है।
- इस नाटक के कलाकारों ने वर्ष 2021 में इस नाटक की शताब्दी मनाई थी।
- इस नाटक में लेखक ने प्रकाश डाला है कि कैसे लोग कुछ सामाजिक बुराइयों का शिकार होकर अपने परिवारों की उपेक्षा करते हैं।
- सुब्बिसेटी‚ चिंतामणि‚ बिल्वमंगलुडु‚ भवानी शंकरम और श्रीहरि इस नाटक के कुछ पात्र हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…