चार्ल्स रॉबर्ट रेडफोर्ड जूनियर

प्रश्न – 16 सितंबर, 2025 को चार्ल्स रॉबर्ट रेडफोर्ड जूनियर का निधन हो गया, वह थे –
(a) इतिहासकार (b) साहित्यकार
(c) अभिनेता (d) वास्तुकार
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 सितंबर, 2025 को अमेरिकी अभिनेता, निर्देशक और निर्माता चार्ल्स रॉबर्ट रेडफोर्ड जूनियर का निधन हो गया
  • 1960 के दशक में सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने वाले रॉबर्ट रेडफोर्ड 70 के दशक के सबसे बड़े सितारों में से एक थे।
  • उन्होंने ‘द कैंडिडेट’, ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मैन’ और ‘द वे वी वर’ जैसी फिल्मों में काम किया।
  • उन्‍होंने अपनी फिल्म ‘ऑर्डिनरी पीपल’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीता था
  • उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें एक अकादमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार, पांच गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (1994 के गोल्डन ग्लोब सेसिल बी. डेमिल पुरस्कार सहित), 1996 का स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड लाइफ अचीवमेंट पुरस्कार, 2002 का अकादमी मानद पुरस्कार, 2005 में कैनेडी सेंटर सम्मान, 2016 का प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ़्रीडम और वर्ष 2019 का मानद सेसर पुरस्कार शामिल हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/mr/robert-redford-passed-away

https://timesofindia.indiatimes.com/etimes/trending/actor-robert-redford-passes-away-how-rich-was-the-sting-actor/articleshow/123925557.cms

https://www.theguardian.com/film/2025/sep/16/robert-redford-oscar-winning-actor-and-director-dies

https://www.nytimes.com/2025/09/16/movies/robert-redford-dead.html