प्रश्न – 22 मई, 2025 को ब्रिटेन ने किस देश के साथ चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता के हस्तांतरण के लिए समझौता किया?
(a) मालदीव (b) श्रीलंका
(c) मॉरीशस (d) सेशेल्स
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 मई, 2025 को ब्रिटिश सरकार ने चागोस द्वीप समूह पर संप्रभुता मॉरीशस को हस्तांतरित करने के समझौते को अंतिम रूप दिया।
- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर ने मॉरीशस के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौते के तहत चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को दी जाएगी, लेकिन डिएगो गार्सिया द्वीप पर यूके और अमेरिका का संयुक्त सैन्य अड्डा अगले 99 वर्षों तक लीज पर बना रहेगा।
- यूके इस समझौते के तहत मॉरीशस को औसतन 101 मिलियन यूरो प्रति वर्ष का भुगतान करेगा, जिसका कुल शुद्ध खर्च 3.4 बिलियन यूरो (मुद्रास्फीति सहित समायोजित) आंका गया है।
- समझौता 99 वर्षों के लिए है, जिसे आगे 40 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
- डिएगो गार्सिया द्वीप के चारों ओर 24 मील का बफर ज़ोन स्थापित किया जाएगा, जहाँ यूके की सहमति के बिना कोई निर्माण नहीं हो सकेगा।
- चागोस द्वीपों के अन्य हिस्सों में भी विदेशी सैन्य या नागरिक बलों की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी।
- यूके के पास अब भी इन द्वीपों पर पहुँच और गतिविधियों पर वीटो अधिकार होगा।
- वर्ष 1968 में यूके ने चागोस द्वीपसमूह को 3 मिलियन यूरो में खरीदा था।
- मॉरीशस का दावा है कि उसे स्वतंत्रता के बदले यह द्वीपसमूह जबरन देना पड़ा था।
- इसके बाद चागोस के निवासियों को उजाड़ कर सैन्य अड्डा बनाया गया और उन्हें मॉरीशस, सेशेल्स या इंग्लैंड (मुख्यतः वेस्ट ससेक्स के क्रॉली) में बसाया गया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…