चतुर्थ ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ 2018

प्रश्न-5-8 अक्टूबर, 2018 के मध्य चतुर्थ भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, 2018 कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) नई दिल्ली
(b) लखनऊ
(c) हैदराबाद
(d) अहमदाबाद
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 5-8 अक्टूबर, 2018 के मध्य चतुर्थ ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ 2018 (India International Science Festival :IISF) का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा।
  • इसका आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा।
  • इस महोत्सव का मुख्य विषय (Theme) ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी-सहकारिता निर्माण, प्रभावशील समाज’’ (Science & Technology-building Partnerships Impacting Society) है।
  • इस विज्ञान महोत्सव में साइंस विलेज का भी आयोजन किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य ग्रामीण समाज के समक्ष आ रही चुनौतियों का वैज्ञानिक समाधान उन तक पहुंचाना है।
  • इस महोत्सव का आयोजन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय व विज्ञान भारती के सहयोग से पृथ्वी-विज्ञान मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
  • जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्युनोलॉजी इस कार्यक्रम में समन्वय की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
  • इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शोध एवं औद्योगिक क्षेत्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना, विज्ञान एवं औद्योगिक परिषदों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना, आमजन में वैज्ञानिक सोच को लोकप्रिय बनाना, उद्योग एवं वैज्ञानिकों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान की प्रक्रिया को सुविधाप्रद बनाना, छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा सभी राज्यों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास पर बल देना है।
  • ज्ञातव्य है कि पूर्व में तीन बार भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन क्रमशः वर्ष 2015 व 2016 में नई दिल्ली तथा तीसरा वर्ष 2017 में चेन्नई में किया गया था।

संबंधित लिंक
https://scienceindiafest.org/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=175771