प्रश्न-11 अप्रैल, 2021 को चक्रवात सेरोजा ने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के किस शहर के पास से 170 किमी./घंटा की रफ्तार से समुद्र तट को पार किया?
(a) ब्रूम
(b) कलबारी
(c) ऐल्बनी
(d) गेराल्डटन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 11 अप्रैल, 2021 को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में चक्रवात सेरोजा ने भारी नुकसान किया है।
- इस चक्रवात ने 170 किमी./घंटे की रफ्तार से कलबारी शहर के पास समुद्र तट को पार किया।
- चक्रवात सेरोजा विगत सप्ताह में इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर में आया था, जहां बाढ़ और भूस्खलन के कारण लगभग 174 लोगों की मृत्यु हो गई थी और कई अन्य लापता हो गए थे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://earthobservatory.nasa.gov/images/148180/seroja-slams-australia
https://zoom.earth/#view=-22.2,105,4z/date=2021-04-12,11:30,+5.5