प्रश्न – फरवरी‚ 2023 में किस देश में चक्रवात ’गेब्रिएल’ के कारण राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) न्यूजीलैंड
(c) चिली
(d) तुर्की
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

- चक्रवात के दौरान 140 किमी. प्रति घंटे (87 मील प्रति घंटे) से अधिक गति से हवाएं चली।
- इससे आकलैंड और ऊपरी उत्तरी द्वीप सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।
- इस चक्रवात के कारण विगत 24 घंटे में ऑकलैंड में 4 इंच बारिश दर्ज की गई।
- उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड में चक्रवात ’गेब्रिएल’ के खतरों के दृष्टिगत देश में तीसरी बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है।
- इससे पूर्व इस देश में वर्ष 2011 में क्राइस्टचर्च में आए भूकंप और वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई थी।
- चक्रवात ’गेब्रिएल’ एक शक्तिशाली उष्टकटिबंधीय चक्रवात है।
लेखक -विजय
संबंधित लिंक भी देखें…