चक्रवात केनेथ

cyclone kenneth
प्रश्न-अप्रैल, 2019 के अंत में किस देश को ‘चक्रवात केनेथ’ ने प्रभावित किया?
(a) जाम्बिया
(b) इथियोपिया
(c) मोजाम्बिक
(d) इंडोनेशिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • अप्रैल, 2019 के अंत में ‘चक्रवात केनेथ’ ने दक्षिण अफ्रीकी देश मोजाम्बिक को प्रभावित किया।
  • यह चक्रवात लगभग 220 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से मोजाम्बिक पहुंचा।
  • यह मोजाम्बिक के इतिहास में अब तक का सबसे मजबूत उष्णकटिबंधीय चक्रवात था।
  • मोजाम्बिक के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के अनुसार, इस चक्रवात से 38 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं।
  • इस चक्रवात ने कोमोरो द्वीप और तंजानिया को भी काफी नुकसान पहुंचाया।
  • गौरतलब है कि इससे पहले मार्च, 2019 के मध्य में चक्रवात ‘इदाई’ ने मोजाम्बिक को काफी नुकसान पहुंचाया था।
  • इस आपदा से निपटने के लिए मोजाम्बिक को भारत सरकार द्वारा मानवीय और आपदा राहत सहायता प्रदान की गई थी।
  • मोजाम्बिक की राजधानी ‘मपूतो’ है और मुद्रा ‘मोजाम्बिकन मेटिकल’ है।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://edition.cnn.com/2019/04/29/africa/mozambique-cyclone-kenneth-intl/index.html

https://www.thesouthafrican.com/cyclone-kenneth-south-africa-wary-not-affected/

https://www.theguardian.com/world/2019/apr/25/cyclone-kenneth-mozambique-hit-by-strongest-storm-ever