प्रश्न – चंद्रयान-5 मिशन में भेजे जाने वाले रोवर का अनुमानित भार कितना होगा?
(a) 25 किलोग्राम (b) 100 किलोग्राम
(c) 250 किलोग्राम (d) 500 किलोग्राम
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 मार्च, 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने जानकारी प्रदान की कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी प्रदान कर दी है।
- यह मंजूरी वर्ष 2040 तक चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने के भारत के दीर्घकालिक लक्ष्य के अनुरूप है।
- इसके अलावा, सरकार ने वर्ष 2035 तक “भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन” स्थापित करने की योजना को भी स्वीकृति दी है।
- चंद्रयान-5 मिशन जापान के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
- चंद्रयान-5 मिशन में 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा, जो चंद्रयान-3 मिशन में इस्तेमाल किए गए 25 किलोग्राम के ‘प्रज्ञान’ रोवर से काफी बेहतर है।
- यह मिशन चंद्र लैंडिंग तकनीक को उन्नत करने में मदद करेगा, जिससे भविष्य के मानवयुक्त मिशनों का मार्ग प्रशस्त होगा।
- चंद्रयान-4 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा से एकत्रित नमूनों को लाना है।
- ऐसी संभावना है कि चंद्रयान-4 को वर्ष 2027 में प्रक्षेपित किया जाएगा।
- वर्ष 2023 में लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की भारत की क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…