चंद्रयान-2 मिशन स्थगित

Chandrayaan-2
प्रश्न-15 जुलाई, 2019 को चंद्रयान-2 मिशन का प्रस्तावित प्रक्षेपण, जीएसएलवी मार्क-III रॉकेट में आई तकनीकी खराबी के कारण स्थगित कर दिया गया। चंद्रयान-2 अंतरिक्षयान का कुल भार कितना है?
(a) 3877 किग्रा.
(b) 1380 किग्रा.
(c) 2379 किग्रा.
(d) 3150 किग्रा.
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • चन्द्रयान-2: भारत का द्वितीय चन्द्र मिशन
  • आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 15 जुलाई, 2019 को जीएसएलवी मार्क-III- एम-I प्रक्षेपण यान के माध्यम से भारत के द्वितीय चंद्रमिशन ‘चंद्रयान-2’ का प्रक्षेपण प्रस्तावित था।
  • लेकिन प्रक्षेपण से लगभग एक घंटा (25 मिनट, 24 सेकंड पूर्व) प्रक्षेपण यान प्रणाली में तकनीकी खराबी का पता चलने पर इसरो के वैज्ञानिको ने पर्याप्त सावधानी बरतते हुए चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण फिलहाल स्थगित कर दिया।
  • प्रक्षेपण की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
  • चंद्रयान-2 मिशन कई मायनों में खास है। यह ऐसा पहला मिशन होगा, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर पहुंचकर वहां अनुसंधान संचालित करेगा।
  • उल्लेखनीय है कि अभी तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में कोई भी देश अपने अंतरिक्ष यान को लैंड (Land) कराने में सफल नहीं हो सका है।
  • इस मिशन के माध्यम से भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) को अंजाम देने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।
  • अभी तक अमेरिका, चीन तथा रूस ही यह उपलब्धि हासिल कर सके है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत के प्रथम चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ के तहत वैज्ञानिक पेलोड के रूप में भेजे गए ‘मून इम्पैक्ट प्रोब’ (MIP Moon Impact Probe) ने चंद्रमा की सतह पर ‘हार्ड लैंडिंग (Hard Landing) की थी।
  • चंद्रयान-2 मिशन के अंतर्गत एक ऑर्बिटर (Orbiter), लैंडर तथा एक रोवर शामिल है।
  • भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई के नाम पर लैंडर को ‘विक्रम’ नाम दिया गया है, जबकि रोवर का नाम ‘प्रज्ञान’ (Pragyaan) रखा गया है।
  • 2379 किग्रा. वजनी ऑर्बिटर को 100×100 किमी. वाली चंद्रमा की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
  • चंद्रमा की कक्षा में परिक्रमण के दौरान  ऑर्बिटर चंद्रमा की सतह का अवलोकन करेगा और पृथ्वी एवं विक्रम लैंडर के मध्य संचार को सुगम बनाएगा।
  • 1471 किग्रा. वजनी विक्रम लैंडर के माध्यम से ही 6 पहियों वाले प्रज्ञान रोवर (वजन 27 किग्रा.) को चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/isro-calls-off-chandrayaan-2-launch-due-to-technical-glitch/article28431674.ece

https://www.indiatoday.in/science/story/chandrayaan-launch-moon-mission-isro-1570442-2019-07-17

https://www.thehindubusinessline.com/news/science/chandrayaan-2-launch-called-off-due-to-technical-glitch/article28433717.ece

https://economictimes.indiatimes.com/news/science/chandrayaan-2-launch-called-off-due-to-technical-snag/articleshow/70220440.cms