ग्लोबल सुपर लीग, 2025

प्रश्न – ग्लोबल सुपर लीग, 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) ग्लोबल सुपर लीग, 2025 का खिताब गुयाना अमेज़न वॉरियर्स ने जीता है।
(b) सर्वाधिक रन (139 रन) रहमानुल्लाह गुरबाज़ (गुयाना अमेज़न वॉरियर्स) ने बनाए।
(c) सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (67 रन नाबाद ) रंगपुर राइडर्स के इफ्तिखार अहमद ने बनाया।
(d) सर्वाधिक विकेट (14) इमरान ताहिर (गुयाना अमेजन वारियर्स ने लिया)
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 -18 जुलाई, 2025 के मध्य क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा प्रशासित पेशेवर टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता ग्लोबल सुपर लीग,2025 गुयाना में आयोजित हुई।
  • यह इस लीग का दूसरा संस्करण था।
  • इसमें 5 टीमों ने भाग लिया और कुल 11 मैच खेले गए।
  • सभी मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्थित प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए।
  • फाइनल मुकाबले में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स ने रंगपुर राइडर्स को 32 रनों से हराकर ख़िताब जीत लिया
  • फाइनल मुकाबले में रहमानुल्लाह गुरबाज़ (गुयाना अमेज़न वॉरियर्स) प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
  • गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के कप्तान इमरान ताहिर और रंगपुर राइडर्स के कप्तान नूरुल हसन थे।
  • गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के इमरान ताहिर को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
  • सर्वाधिक रन (139 रन) रहमानुल्लाह गुरबाज़ (गुयाना अमेज़न वॉरियर्स) ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट (14) इमरान ताहिर (गुयाना अमेज़न वारियर्स) ने लिए।
  • सर्वाधिक 8 छक्के इफ्तिखार अहमद (रंगपुर राइडर्स) ने लगाए।
  • सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (67 रन नाबाद ) रंगपुर राइडर्स के काइल मेयर्स ने बनाया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/series/global-super-league-2025-1486875/match-schedule-fixtures-and-results

https://www.espncricinfo.com/series/global-super-league-2025-1486875/guyana-amazon-warriors-vs-rangpur-riders-final-1486886/full-scorecard

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/9884/global-super-league-2025/matches