प्रश्न – जून‚ 2025 में जारी विश्व में रहने योग्य शहरों की सूची ग्लोबल लिवेबिलिटी सूचकांक से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- यह सूचकांक विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी किया जाता है।
- इस सूचकांक में ऑस्ट्रिया के वियना शहर को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून‚ 2025 को ‘द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट’ (The Economist Intallingence Unit) द्वारा ‘ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2025’ जारी की गई।
- इस सूचकांक के तहत विश्व के 173 शहरों को रैंकिंग प्रदान की गई है।
- इस सूचकांक में शामिल शहरों को पांच श्रेणियों‚ यथा-स्थिरता‚ स्वास्थ्य सेवा‚ संस्कृति एवं पर्यावरण‚ शिक्षा एवं बुनियादी ढांचा के तहत रैंकिंग प्रदान की गई है।
- इस सूचकांक में शामिल शीर्ष 10 रहने योग्य शहरों की रैंकिंग इस प्रकार है-
1.कोपेनहेगेन (डेनमार्क)
2.वियना (ऑस्ट्रिया)
2.ज़्यूरिख़ (स्विट्ज़रलैंड)
4.मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया )
5.जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड)
6.सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
7.ओसाका (जापान)
7.ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)
9.एडिलेड ऑस्ट्रेलिया
10.वैंकूवर (कनाडा) - नागरिक अशांति और संघर्षों के कारण दमिश्क (सीरिया) को सूचकांक में अंतिम (173 वां) स्थान प्राप्त हुआ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.eiu.com/n/campaigns/global-liveability-index-2025