‘ग्लोबल एक्सेस’ प्लेटफॉर्म

प्रश्न – – एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) द्वारा लॉन्च किए गए ‘ग्लोबल एक्सेस’ प्लेटफॉर्म के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह प्लेटफॉर्म भारतीय निवेशकों को सीधे विदेशी इक्विटी, डेट और ईटीएफ में निवेश की सुविधा देता है।

  1. यह प्लेटफॉर्म भारतीय रिज़र्व बैंक की उदारीकृत प्रेषण योजना (LRS) के अंतर्गत कार्य करता है।
  2. इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी और डेरिवेटिव्स में भी निवेश किया जा सकता है।
  3. यह प्लेटफॉर्म अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) द्वारा विनियमित है।
    नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1, 2 और 4
    (c) केवल 2, 3 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 25 फरवरी, 2026 को एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (एनएसई आईएक्स) ने गिफ्ट सिटी से एक नए प्लेटफॉर्म ‘ग्लोबल एक्सेस’ की सॉफ्ट लॉन्चिंग की घोषणा की।
  • इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय निवेशक सीधे इक्विटी, डेट और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में व्यापार कर सकेंगे।
  • यह प्लेटफॉर्म शुरुआत में अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध शेयरों तक पहुंच प्रदान करता है, और अगले तीन से छह महीनों में 30 अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक विस्तार करने की योजना है।
  • यह पहल भारतीय निवेशकों, विशेष रूप से धनी व्यक्तियों के लिए, जो अपने इक्विटी और निवेश पोर्टफोलियो में वैश्विक स्तर पर निवेश करना चाहते हैं, विविधीकरण का एक मजबूत अवसर प्रस्तुत करती है।
  • ‘ग्लोबल एक्सेस’ प्लेटफॉर्म को भारतीय रिजर्व बैंक की उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत विदेशी निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो निवासी व्यक्तियों को प्रति वित्तीय वर्ष अधिकतम 250,000 अमेरिकी डॉलर तक विदेशी निवेश भेजने की अनुमति देता है।
  • निवेशक भारतीय रुपये में एनएसई आईएक्स बैंक खाते में धनराशि भेजेंगे, जिसे बाद में वैश्विक निवेश के लिए अमेरिकी डॉलर में परिवर्तित किया जाएगा।
  • खुदरा निवेशक इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैश्विक शेयरों की आंशिक खरीदारी कर सकते हैं, हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन और डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग की अनुमति नहीं है।
  • यह प्लेटफॉर्म अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) द्वारा विनियमित है और उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) मानदंडों का अनुपालन करता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.anandrathigiftcity.com/global-access-platform

https://timesofindia.indiatimes.com/city/ahmedabad/nse-ix-opens-door-to-30-global-markets-for-retail-nri-investors/articleshow/128792471.cms

https://www.thehindubusinessline.com/markets/nse-ix-launches-global-access-platform-to-enable-overseas-investing/article70675118.ece