ग्रैंड स्लैम जेरूसलम, 2025

प्रश्न – 14 अगस्त, 2025 को भारत की कौन-सी महिला एथलीट ने इस्राइल में आयोजित ग्रैंड स्लैम जेरूसलम, 2025 टूर्नामेंट में महिलाओं की 2000 मीटर स्टीपलचेज़ का खिताब जीता?
(a) हरमनप्रीत कौर
(b) अंजू बॉबी जॉर्ज
(c) अंकिता ध्यानी
(d) हिमा दास
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 अगस्त 2025 को भारत की अंकिता ध्यानी ने इस्राइल में आयोजित ग्रैंड स्लैम जेरूसलम, 2025 टूर्नामेंट में महिलाओं की 2000 मीटर स्टीपलचेज़ का खिताब जीता।
  • उन्होंने इस स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
  • अंकिता ने 6:13.92 का समय लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • इस्राइल की एडवा कोहेन (6:15.20) दूसरे और डेनमार्क की जूलियाने ह्विड (6:17.80) तीसरे स्थान पर रहीं।
    ० अन्य स्पर्धा के विजेता –
  • पुरुषों की 100 मीटर दौड़ – टैमीर बर्नेट (नीदरलैंड्स), 10.04 सेकंड।
  • पुरुषों की 200 मीटर दौड़ – टैमीर बर्नेट (नीदरलैंड्स), 20.19 सेकंड।
  • महिलाओं की डिस्कस थ्रो – डारिया ज़बावास्का (पोलैंड), 59.37 मीटर।
  • पुरुषों की डिस्कस थ्रो – लूलासन जोहान (फ़्रांस), 63.22 मीटर।
  • पुरुषों की लंबी कूद – एर्वन कोनाटे (फ़्रांस), 8.06 मीटर।
  • महिलाओं की 100 मीटर दौड़ – मारिया इग्नेसिया मॉन्ट (चिली), 11.33 सेकंड।
  • महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ – जोलेन्डा कैलाबिस (जर्मनी), 4:13.63 मिनट।
  • महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ – कारिन स्ट्रामेट्ज़ (ऑस्ट्रिया), 12.89 सेकंड।
  • पुरुषों की 2000 मीटर स्टीपलचेज़ – सैमुअल डुगोना (इथियोपिया), 5:32.78 मिनट।
  • महिलाओं की लंबी कूद – इरीना बुडज़िन्स्का (यूक्रेन), 6.43 मीटर।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldathletics.org/competitions/world-athletics-continental-tour/calendar-results/7218645/result

https://www.olympics.com/en/news/grand-slam-jerusalem-2025-ankita-women-2000-m-steeplechase-report

https://www.newsonair.gov.in/ankita-dhyani-breaks-national-2000m-steeplechase-record-wins-gold-in-israel