ग्रेट लर्निंग का अधिग्रहण

प्रश्न-26 जुलाई‚ 2021 को शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वायजूस ने सिंगापुर स्थित ग्रेट लर्निंग के अधिग्रहण की घोषणा की। बायजूस ने ग्रेट लर्निंग का अधिग्रहण कितनी राशि में किया है?
(a) 45 करोड़ डॉलर
(b) 55 करोड़ डॉलर
(c) 60 करोड़ डॉलर
(d) 65 करोड़ डॉलर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 जुलाई‚ 2021 को शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजूस ने सिंगापुर स्थित ग्रेट लर्निंग के अधिग्रहण की घोषणा की।
  • इस अधिग्रहण की राशि 60 करोड़ डॉलर है।
  • बायजूस पेशेवर और उच्च शिक्षा खंड में ग्रेट लर्निंग की वृद्धि में तेजी लाने के लिए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर राशि का निवेश भी करेगी।
  • यह अधिग्रहण बायजूस के वैश्विक स्तर पर पेशेवर कौशल वर्द्धन और शिक्षा खंड में एक अरब अमेरिकी डॉलर की कुल प्रतिबद्धता होगी। इसके तहत बायजूस K12 तथा परीक्षा तैयारी खंड से पर अपनी पेशकस का विस्तार करेगा।
  • ग्रेट लर्निंग बायजूस समूह के तहत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करना जारी रखेगा।
  • ग्रेट लर्निंग का नेतृत्व इसके संस्थापक और सीईओ मोहन लखमराजू और सह-संस्थापक हरि नायर और अर्जुन नायर करते रहेंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/companies/byju-s-enters-higher-education-segment-acquires-great-learning-for-600-mn-121072600563_1.html