प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन धनुष्कोडी ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य से सम्बन्धित सही नहीं है?
(a) यह अभयारण्य तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है।
(b) यह संरक्षित क्षेत्र वेस्टर्न घाट बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा है।
(c) यहाँ ग्रेटर और लेसर फ्लेमिंगो सहित 128 पक्षी प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं।
(d) यह मध्य एशियाई फ्लाईवे का एक महत्वपूर्ण विश्राम स्थल है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर तमिलनाडु सरकार ने धनुष्कोडी (रामनाथपुरम जिला) को ग्रेटर फ्लेमिंगो अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया है।
- यह निर्णय पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन विभागों द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के दौरान घोषित किया गया।
- इसका कुल क्षेत्रफल 524.7 हेक्टेयर (राजस्व व वन भूमि सहित) है।
- यह संरक्षित क्षेत्र गोल्फ ऑफ मन्नार बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा है।
- इसमें प्रमुख पक्षी प्रजातियाँ ग्रेटर व लेसर फ्लेमिंगो, बगुले, सैंडपाइपर, एगरेट आदि पाई जाती हैं।
- वेटलैंड बर्ड डेटा (2023-24) के अनुसार यहां 10,700+ पक्षी और 128 प्रजातियाँ दर्ज की गईं है।
- यह मध्य एशियाई फ्लाईवे का अहम विश्राम स्थल है।
- प्रमुख पारिस्थितिकी तंत्र: मैन्ग्रोव, कीचड़ मैदान, दलदली भूमि, रेत टीले।
- 50 करोड़ रुपये की मरीन कंज़र्वेशन फाउंडेशन की स्थापना प्रस्तावित है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…