ग्रीन मेट्रो सिस्टम्स – द फ्यूचर ऑफ अर्बन मोबिलिटी विषय पर 5वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025

प्रश्न – फ़रवरी, 2025 में ग्रीन मेट्रो सिस्टम्स – द फ्यूचर ऑफ अर्बन मोबिलिटी विषय पर 5वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 कहां आयोजित हुआ?
(a) मुंबई (b) इंदौर
(c) नई दिल्ली (d) चेन्नई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 फ़रवरी, 2025 को ग्रीन मेट्रो सिस्टम्स – द फ्यूचर ऑफ अर्बन मोबिलिटी विषय पर 5वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, 2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
  • इसे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा आई-मेट्रो के बैनर तले तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के सहयोग और साझेदारी से आयोजित किया गया था
  • सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने ओखला विहार मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो वायडक्ट पर भारत के पहले वर्टिकल बाइ-फेशियल सोलर प्लांट की स्थापना और खैबर पास डिपो पर स्थापित 1 मेगावाट के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया।
  • बाइ-फेशियल पैनल दोनों तरफ से सूर्य की रोशनी को पकड़ने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
  • यह किसी अतिरिक्त भूमि का प्रयोग किए बिना सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए मेट्रो की एलिवेटेड संरचना का लाभ उठाएगा।
  • यह मेट्रो रेल संचालन को अधिक टिकाऊ बनाने और नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में योगदान देने की दिशा में एक अभिनव कदम है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2104426