प्रश्न – 2 जून 2025 को “ग्रीन एडॉप्शन योजना” किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?
(a) उत्तराखंड (b) हिमाचल प्रदेश
(c) झारखंड (d) छत्तीसगढ़
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जून 2025 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में ग्रीन एडॉप्शन योजना का शुभारंभ किया।
- इस योजना के प्रारंभिक चरण में, अंबुजा समूह 25 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण कार्य करेगा, जबकि अडानी फाउंडेशन और अल्ट्राटेक 10-10 हेक्टेयर भूमि गोद लेंगे।
- सुक्खू ने इन संगठनों को आधिकारिक मान्यता के तौर पर प्रमाण पत्र सौंपे।
- इस योजना में निजी उद्यमों, कॉरपोरेट घरानों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा बंजर वन भूमि को गोद लेकर पौधरोपण किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.himachalpr.gov.in/OneNews.aspx?Language=1&ID=40524