प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 21 फरवरी 2026 को गोवा समुद्री सम्मेलन (जीएमसी-26) का पांचवां संस्करण गोवा स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय में आयोजित किया गया
- इस वर्ष के सम्मेलन का विषय हैः- ‘हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री सुरक्षा चुनौतियां – अवैध और अनियमित मत्स्य पालन तथा अन्य अवैध समुद्री गतिविधियों जैसे गतिशील खतरों को कम करने के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाना’।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 फरवरी 2026 को गोवा समुद्री सम्मेलन (Goa Maritime Conclave)-2026 का पांचवां संस्करण गोवा स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय में आयोजित किया गया
- इस वर्ष के सम्मेलन का विषय हैः ‘हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री सुरक्षा चुनौतियां – अवैध और अनियमित मत्स्य पालन तथा अन्य अवैध समुद्री गतिविधियों जैसे गतिशील खतरों को कम करने के लिए प्रयासों को आगे बढ़ाना’।
- नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 14 देशों के नौसेना प्रमुखों, समुद्री बलों के प्रमुखों तथा वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मेजबानी की
- इन देशों में शामिल हैः बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, केन्या, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड और तंजानिया।
- गोवा समुद्री संगोष्ठी और गोवा समुद्री सम्मेलन की स्थापना क्रमशः वर्ष 2016 और 2017 में की गई थी ताकि हिंद महासागर क्षेत्र के प्रमुख देशों के साथ सहयोगात्मक चिंतन और पारस्परिक समझ को बढ़ावा दिया जा सके।
- यह पहल ‘महासागर (एनएएचएएसएजीएआर)- क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास हेतु पारस्परिक एवं समग्र उन्नति’ की परिकल्पना के अनुरूप है।
- यह सम्मेलन द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है और इससे पहले गोवा समुद्री संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2229123®=3&lang=1