गोवा मुक्ति दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘गोवा मुक्ति दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 दिसंबर (b) 19 दिसंबर
(c) 10 दिसंबर (d) 17 दिसंबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 दिसंबर‚ 2025 को ‘गोवा मुक्ति दिवस’ मनाया गया।
  • यह दिवस गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने वाले भारतीय सशस्त्र बलों की स्मृति में मनाया जाता है।
  • 19 दिसंबर‚ 1961 को भारतीय सेना ने ‘आपरेशन विजय’ के तहत गोवा को पुर्तगाली शासन के लगभग 450 वर्षों के बाद से मुक्त कराया था।
  • उल्लेखनीय है कि मई‚ 1987 में गोवा भारत का एक राज्य बना।
  • ज्ञातव्य है कि भारत में यूरोपीय कंपनियों में पुर्तगाली ही सर्वप्रथम (वर्ष 1498) आए और भारत से सबसे बाद में जाने वाले पुर्तगाली ही थे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://dfes.goa.gov.in/cool_timeline/superannuation-of-shri-ashok-menon-director-dfes-shri-andrew-lobo-station-fire-officer-shri-bharat-s-naik-driver-operator

https://economictimes.indiatimes.com/news/india/goa-liberation-day-how-indias-tri-service-operation-liberated-the-state-from-450-year-portuguese-rule/articleshow/126072459.cms?from=mdr