गोवा के नए मुख्यमंत्री

Manohar Parrikar takes oath as Goa CM

प्रश्न-14 मार्च, 2017 को पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। किस राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई?
(a) केशरीनाथ त्रिपाठी
(b) मृदुला सिन्हा
(c) नजमा हेपतुल्ला
(d) वी.पी. सिंह बदनौर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 मार्च, 2017 को पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • इस पद पर उन्होंने लक्ष्मीकांत पारसेकर का स्थान लिया।
  • उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया।
  • मनोहर पर्रिकर चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
  • इससे पूर्व वह वर्ष 2000-02, वर्ष 2002-05 तथा वर्ष 2012-14 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
  • इसके अलावा वह नवंबर 2014 से मार्च 2017 तक देश के रक्षा मंत्री रहे।
  • उल्लेखनीय है कि 11 मार्च, 2017 को घोषित 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा परिणामों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 17, भारतीय जनता पार्टी को 13, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 1, महाराष्ट्रवादी गोमांतक को 3 गोवा फारवर्ड पार्टी को 3 तथा निर्दलीय को 3 सीटें प्राप्त हुई थीं।
  • गौरतलब है कि राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने पर मनोहर पर्रिकर राज्यपाल से मिलकर उन्हें 21 विधायकों के समर्थन का दावा किया था जिसके पश्चात राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का अवसर दिया।
  • इसके खिलाफ कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय में उनके शपथ ग्रहण पर रोक लगाने हेतु याचिका दाखिल की।
  • उच्चतम न्यायालय ने याचिका का निस्तारण करते हुए शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इंकार करते हुए मनोहर पर्रिकर को 16 मार्च, 2017 को सदन में बहुमत साबित करने को कहा।
  • परिणामस्वरूप उन्होंने 16 मार्च, 2017 को 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में 22 विधायकों के साथ सदन में बहुमत साबित कर दिया।

संबंधित लिंक
http://timesofindia.indiatimes.com/elections/assembly-elections/goa/news/manohar-parrikar-returns-as-goa-chief-minister/articleshow/57632259.cms
http://www.thehindu.com/elections/goa-2017/manohar-parrikar-sworn-in-as-goa-chief-minister/article17461755.ece
http://indianexpress.com/article/india/manohar-parrikar-swearing-in-ceremony-goa-takes-oath-nine-mlas-bjp-floor-test-congress-4568822/
http://hindi.news18.com/news/nation/manohar-parrikar-takes-oath-as-goa-chief-minister-958737.html