प्रश्न – गोमती कायाकल्प मिशन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.12 अक्टूबर, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदी के अविरल प्रवाह के लिए ‘गोमती कायाकल्प मिशन’ की घोषणा की।
2.इस मिशन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य नदी में गिरने वाले 85 प्रतिशत शहरी सीवेज को रोकना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 अक्टूबर, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नदी के अविरल प्रवाह के हेतु ‘गोमती कायाकल्प मिशन’ की घोषणा की।
- इस मिशन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य नदी में गिरने वाले 95 प्रतिशत शहरी सीवेज को रोकना है।
- इस मिशन के तहत पीलीभीत से गाजीपुर तक फैले पूरे नदी बेसिन को कवर किया जाएगा।
- इसका उद्देश्य जल निकाय को उसके ‘स्वच्छ, अविरल और प्राचीन स्वरूप’ में बहाल करना है।
- वर्तमान में 39 प्रमुख नाले गोमती नदी में गिरते हैं, जिनमें से करीब 13 का उपचार नहीं किया गया है।
- मिशन यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी अनुपचारित नाला गोमती नदी में न गिरे।
- वर्तमान में, राज्य में नदी के किनारे छह सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) संचालित हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 605 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) है।
- सरकार द्वारा मौजूदा संयंत्रों के आधुनिकीकरण के साथ-साथ नए एसटीपी के निर्माण की भी योजना बनाई गई है।
- इस मिशन के तहत लखनऊ में इकाना वेटलैंड और साजन झील सहित नई वेटलैंड्स का विकास किया जाएगा, तथा अतिक्रमण हटाने, नदी घाटों के सौंदर्यीकरण और तटों पर हरित आवरण का विस्तार करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- गोमती नदी की उत्पत्ति उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में माधव मधोटांडा (Madhotanda) से होती है।
- यह गंगा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है।
- यह नदी लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर होते हुए गाजीपुर में गंगा में मिलती है।
- गोमती पुनरुत्थान मिशन को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत गठित ‘गोमती टास्क फोर्स’ द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।
- राज्य में जल निगम, सिंचाई विभाग, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत विभिन्न संस्थान इस मिशन का हिस्सा हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…