प्रश्न – अगस्त‚ 2023 में किस राज्य में घरों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त में प्रदान करने के उद्देश्य से औपचारिक रूप से गृह ज्योति योजना शुरू की गई है?
(a) छत्तीसगढ़ (b) राजस्थान
(c) कर्नाटक (d) हरियाणा
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- गृह ज्योति योजना कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक चुनाव के दौरान वादा की गई पांच चुनावी गारंटियों में से एक है।
- कर्नाटक सरकार द्वारा प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया के 2000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करने संबंधी ’गृह लक्ष्मी’ योजना 24 अगस्त‚ 2023 को शुरू की जाएगी।
- बेरोजगार स्नातक युवाओं को प्रतिमाह 3000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों को 1500 रुपये प्रदान करने के लिए ’युवा निधि’ की शुरुआत दिसंबर के अंत या जनवरी तक की जाएगी।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…