गुटनिरपेक्ष आंदोलन का मध्यावधि मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, 2018

Ministerial Conference of the Non- Aligned Movement

प्रश्न-5-6 अप्रैल, 2018 के मध्य ‘गुटनिरपेक्ष आंदोलन का मध्यावधि मंत्रिस्तरीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(a)  बाकू
(b) नई दिल्ली
(c)  मार्गरीटा द्वीप
(d) काहिरा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5-6 अप्रैल, 2018 के मध्य 18वीं ‘गुटनिरपेक्ष आंदोलन का मध्यावधि मंत्रिस्तरीय सम्मेलन’ (Mid-Term Ministerial Confernece of the Non-Aligned Movement) बाकू, अजरबैजान में संपन्न हुआ।
  • इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) ‘‘सतत विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना’’ (Promoting International Peace and Security for Sustainable development) था।
  • इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1961 में आयोजित पहले गुटनिरपेक्ष आंदोलन के समय से ही भारत इस समूह का हिस्सा रहा है।
  • जहां वर्ष 1961 के बेलग्रेड शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले गुटनिरपेक्ष देशों की संख्या 25 थी, वहां आज इनके सदस्यों की संख्या 120 हो गई है।
  • साथ ही वर्तमान में इसके 17 देश तथा 10 अंतरराष्ट्रीय संगठन पर्यवेक्षक हैं।
  • वर्ष 2011 में अजरबैजान 16वीं मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान इस आंदोलन का सदस्य बना।
  • ज्ञातव्य हो कि राज्य एवं सरकार के प्रमुखों के 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्ष 2016 में वेनेजुएला ने की थी और 18वां गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन वर्ष 2019 में अजरबैजान की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://pretoria.mfa.gov.az/files/NAM.pdf