अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर सातवां मॉस्को सम्मेलन, 2018

प्रश्न-4-5 अप्रैल, 2018 के मध्य ‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर सातवां मॉस्को सम्मेलन’ रूस में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
(a)  राजनाथ सिंह
(b) सुषमा स्वराज
(c)  निर्मला सीतारमण
(d) जनरल वी.के. सिंह
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4-5 अप्रैल, 2018 के मध्य ‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर सातवां मॉस्को सम्मेलन’ (VII Moscow Conference on International Security) रूस में संपन्न हुआ।
  • यह सम्मेलन रूसी संघ के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था।
  • इस वर्ष यह सम्मेलन सीरिया में आतंकवादियों की हुई हार पर केंद्रित था।
  • इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया।

संबंधित लिंक
http://eng.mil.ru/en/mcis/index.htm
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178424