प्रश्न – गुजरात उच्च न्यायालय की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नीति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- एआई का उपयोग न्यायिक निर्णय के मसौदे (draft) तैयार करने के लिए सीमित रूप से अनुमत है।
- एआई द्वारा उत्पन्न कानूनी उद्धरणों का उपयोग तभी किया जा सकता है जब उनका स्वतंत्र सत्यापन किया गया हो।
- एआई का उपयोग केवल प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों तक सीमित रखा गया है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 अप्रैल, 2026 को गुजरात उच्च न्यायालय ने आधिकारिक तौर पर अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) नीति जारी की।
- गुजरात उच्च न्यायालय ने किसी भी प्रकार के निर्णय लेने, न्यायिक तर्क, आदेश तैयार करने या निर्णय की तैयारी, जमानत संबंधी सजा पर विचार करने या किसी भी महत्वपूर्ण न्यायिक प्रक्रिया के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
- इसमें पक्षों, गवाहों या अधिवक्ताओं के नाम, पते या पहचान संबंधी विवरण, साथ ही लंबित कार्यवाही या अप्रकाशित आदेशों, विशेषाधिकार प्राप्त संचार, गोपनीय कानूनी रणनीतियों और संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा के इनपुट पर भी रोक लगाई गई है।
- यह नीति आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करके किसी भी रूप में साक्ष्य उत्पन्न करने, गढ़ने, बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करने या उसमें परिवर्तन करने पर सख्त प्रतिबंध लगाती है।
- साथ ही, यह नीति आधिकारिक प्राथमिक स्रोतों से स्वतंत्र सत्यापन के बिना एआई द्वारा उत्पन्न उद्धरणों, केस संदर्भों या वैधानिक प्रावधानों के उपयोग की अनुमति नहीं देती है, और किसी भी कार्यालय नोट या प्रस्तुति को तैयार करने, संशोधित करने या सारांशित करने पर भी रोक लगाती है।
- प्रत्येक न्यायाधीश और अदालत अधिकारी अपने नाम के तहत जारी सामग्री की सटीकता के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे, और AI-जनित उद्धरणों को आधिकारिक प्राथमिक स्रोतों से सत्यापित किया जाना चाहिए।
- एआई का उपयोग मानवीय सत्यापन के साथ कानूनी शोध, मिसालों (Precedents) की प्राप्ति और वैधानिक व्याख्या के लिए किया जा सकता है।
- इसे IT कार्यों के लिए कोड जनरेशन और सार्वजनिक परिपत्रों या आंतरिक प्रस्तुतियों के प्रारूपण के लिए अधिकृत किया गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://theprint.in/india/gujarat-hc-bars-ai-use-in-decision-making-judgment-drafting/2896854