प्रश्न – 16 मार्च, 2026 को मेघालय मंत्रिमंडल द्वारा गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) के कार्यकाल विस्तार के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
- जीएचएडीसी का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ाया गया।
- विस्तारित कार्यकाल 18 अप्रैल 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।
- यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 371 के अंतर्गत लिया गया।
- निर्णय का एक कारण राज्य में हाल के विरोध प्रदर्शन और घटनाक्रम थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—
(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 मार्च, 2026 को मेघालय राज्य मंत्रिमंडल ने गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) के लिए छह महीने के विस्तार को मंजूरी प्रदान की ,
- विस्तारित कार्यकाल18 अप्रैल, 2026 से 18 अक्टूबर, 2026 तक रहेगा।
- राज्य मंत्रिमंडल ने शिलांग में बैठक की और विरोध प्रदर्शनों तथा हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर मौजूदा कार्यकाल को छह महीने और बढ़ाने का निर्णय लिया।
- मंत्रिमंडल की घोषणा से कुछ घंटे पहले, एनपीपी नेता अल्बिनुश आर मारक ने 21 सदस्यों के समर्थन से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच मुख्य कार्यकारी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।
- तत्पश्चात जीएचएडीसी ने एनपीपी के ही नेता धर्मोनाथ सी संगमा को नया मुख्य कार्यकारी सदस्य चुना और एक नई कार्यकारी समिति का गठन किया।
- राज्यपाल विजयशंकर ने पश्चिम गारो हिल्स में अशांति के बाद विशेष सत्र बुलाया था, जब परिषद की कार्यकारी समिति द्वारा जारी एक विवादास्पद अधिसूचना के बाद अशांति फैल गई थी, जिसमें चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य कर दिया गया था।
- मेघालय उच्च न्यायालय ने बाद में अधिसूचना को रद्द कर दिया, यह मानते हुए कि इसमें आवश्यक विधायी प्रक्रियाओं को दरकिनार किया गया था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…