गर्भिणी मित्र पाठ्यक्रम

प्रश्न – ‘गर्भिणी मित्र’ पाठ्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह पाठ्यक्रम अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शुरू किया गया है।
(b) यह आयुष मंत्रालय के अधीन संचालित छह महीने का ऑफलाइन कौशल विकास कार्यक्रम है।
(c) इसमें गर्भवती महिलाओं को केवल औषधीय उपचार देने के लिए चिकित्सक तैयार किए जाएंगे।
(d) इसमें सुरक्षित योग, नवजात शिशु की मालिश, संक्रमण नियंत्रण और जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने आयुर्वेद-आधारित मातृ स्वास्थ्य सहायता को मजबूत करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में ‘गर्भिणी मित्र’ पाठ्यक्रम शुरू किया है।
  • आयुष मंत्रालय के अधीन संचालित यह छह महीने का ऑफलाइन कौशल विकास कार्यक्रम है।
  • इसका उद्देश्य गर्भावस्था और प्रसवोत्तर अवधि में महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा, जीवनशैली मार्गदर्शन तथा सामुदायिक सहायता देने के लिए प्रशिक्षित कर्मी तैयार करना है।
  • यह पाठ्यक्रम गर्भिणी परिचर्या, सूतिका परिचर्या और गर्भाधान विधि की आयुर्वेदिक अवधारणाओं पर आधारित है।
  • इसमें तिमाही-अनुसार आहार, जीवनशैली, सुरक्षित योग, प्रसवकालीन भावनात्मक सहयोग, नवजात शिशु की मालिश, बुनियादी जीवन रक्षक सहायता, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन और कार्यस्थल सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रत्येक बैच में 20 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
  • न्यूनतम योग्यता मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10+2 और आयु कम-से-कम 18 वर्ष है।
  • प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को आयुष केंद्रों, प्रसूति क्लीनिकों और सामुदायिक परियोजनाओं में अवसर मिल सकते हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/ayurveda-institute-begins-six-month-garbhini-mitra-course-for-maternal-wellness