गर्भपात कानून के संदर्भ में जनमत संग्रह

Irish referendum on abortion reform to be held by end of May

प्रश्न-हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने देश में गर्भपात पर कड़े कानूनों को हटाने के संबंध में एक जनमत संग्रह कराए जाने की घोषणा की?
(a) नॉर्वे
(b) स्वीडन
(c) आयरलैंड
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी, 2018 में आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरदकर ने देश में गर्भपात पर कड़े कानूनों को हटाने के संबंध में एक जनमत संग्रह कराए जाने की घोषणा की।
  • 30 जनवरी, 2018 को भारतीय मूल के लियो वरदकर ने आयरलैंड के संविधान में आठवें संशोधन पर जनमत संग्रह के संबंध में विस्तृत चर्चा हेतु कैबिनेट की एक विशेष बैठक आहूत की थी।
  • इस जनमत संग्रह के दौरान मतदाताओं से पूछा जाएगा कि वह संशोधन को बरकरार रखना चाहते हैं या इसे वापस लेना चाहते हैं या फिर वह गर्भपात पर कानून बनाने का पूर्ण अधिकार संसद को देना चाहते हैं।
  • यह मतदान मई-जून, 2018 के मध्य आयोजित किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि आयरलैंड में वर्ष 1983 में किए गए एक संशोधन में एक मां को और गर्भ में पल रहे बच्चे को जीने का बराबर का अधिकार दिया गया है।
  • रोमन कैथोलिक बहुलता वाले इस देश में गर्भपात के संबंध में पूरे यूरोप की तुलना में सबसे कठोर प्रतिबंध हैं।
  • यहां गर्भपात की अनुमति सिर्फ दुर्लभ मामलों में ही तब प्रदान की जाती है जब महिला का जीवन खतरे में हो।

संबंधित लिंक
https://www.theguardian.com/world/2018/jan/29/ireland-to-greenlight-referendum-on-abortion-law-reform
https://www.theguardian.com/world/2018/jan/26/majority-in-ireland-in-favour-of-relaxing-abortion-laws-poll
https://edition.cnn.com/2018/01/29/europe/ireland-abortion-referendum-intl/index.html
https://www.nytimes.com/2018/01/29/world/europe/ireland-abortion-referendum.html