गरुण शक्ति-4

Indo-Indonesia Joint Training Exercise Garuda shakti IV

प्रश्न-10-23 मार्च, 2016 के बीच भारत-इंडोनेशिया संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘गरुण शक्ति-4’ के चौथे संस्करण का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) भारत
(b) इंडोनेशिया
(c) श्रीलंका
(d) म्यांमार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10-23 मार्च, 2016 के बीच भारत इंडोनेशिया संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘गरुण शक्ति-4’ के चौथे संस्करण का आयोजन मेगेलांग, इंडोनेशिया में किया जाएगा।
  • इसमें भारतीय सेना का एक मजबूत दस्ता इंडोनेशिया की एयरबोर्न बटालियन के साथ मिलकर अभ्यास करेगा।
  • इस अभ्यास के लिए चुने गए भारतीय सेना के दस्ते को उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में विभिन्न उग्रवाद रोधी और आतंकवाद निरोधक अभियानों का अनुभव हासिल है।
  • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया के बीच सकारात्मक संबंधों का निर्माण करना और उन्हें बढ़ावा देना।
  • दोनों देशों के बीच सैन्य कूटनीति के एक हिस्से के तौर पर बारी-बारी से संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘गरुण शक्ति’ का आयोजन वर्ष 2012 से किया जाता रहा है।
  • इसके तीसरे संस्करण का आयोजन वर्ष 2014 में भारत में किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=137499
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46495
http://www.ibtimes.co.in/india-indonesia-conduct-joint-training-exercise-march-10-669892
http://www.business-standard.com/article/news-ians/india-indonesia-to-hold-joint-army-exercise-116030801426_1.html