प्रश्न – 15 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने ‘गरीब कल्याण मिशन’ के क्रियान्वयन को मंजूरी प्रदान की। इस मिशन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.इस मिशन के तहत प्रदेश को वर्ष 2028 तक गरीबी मुक्त बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
2.मिशन मुख्यतः तीन घटकों यथा-बहु-आयामी गरीबी इण्डेक्स में सुधार, आजीविका सुदृढ़ीकरण और विद्यमान संगठनों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने ‘गरीब कल्याण मिशन’ के क्रियान्वयन को मंजूरी प्रदान की।
- इस मिशन के तहत प्रदेश को वर्ष 2028 तक गरीबी मुक्त बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
- मिशन का उद्देश्य राज्य के गरीब और वंचित वर्गों का आर्थिक उत्थान करते हुये उनकी आय को न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है।
- यह मिशन संयुक्त रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से क्रियान्वित किया जायेगा।
- मिशन मुख्यतः तीन घटकों यथा बहु-आयामी गरीबी इण्डेक्स में सुधार, आजीविका सुदृढ़ीकरण और विद्यमान संगठनों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित है।
- बहु आयामी गरीबी इण्डेक्स के मुख्य बिन्दु महिलाओं और बच्चों का पोषण सुनिश्चित करना, शिशु मृत्यु दर कम करना, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना, माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करना, माध्यमिक कक्षा तक के छात्रों की स्कूल में उपस्थिति, भोजन पकाने के लिए समुचित ईंधन उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन, आवास निर्माण, परिवारों के पास संसाधन उपलब्धता, बैंक खाता की उपलब्धता के साथ वित्तीय समावेशन में सुधार किया जायेगा।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने वर्ष 2024 के स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ‘गरीब कल्याण मिशन-2028’ की घोषणा की थी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें