गति शक्ति विश्वविद्यालय – डीआरडीओ के मध्य समझौता

प्रश्न – 17 नवम्बर, 2025 को गति शक्ति विश्वविद्याल (GSV) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के बीच हुए समझौता-ज्ञापन (MoU) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह समझौता डीआरडीओ के अध्यक्ष एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास सचिव डॉ. समीर वी. कामत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
(b) समझौता-ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य लॉजिस्टिक्स, सामरिक विज्ञान और रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
(c) इस MoU के तहत संयुक्त शोध, संगोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा।
(d) यह सहयोग चिप-डिज़ाइन, हार्डवेयर सुरक्षा तथा ब्लॉकचेन आधारित एन्क्रिप्शन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में भी अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 नवम्बर, 2025 को नई दिल्ली में गति शक्ति विश्वविद्याल (जीएसवी) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता – ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित हुआ।
  • यह समझौता – ज्ञापन डीआरडीओ के अध्यक्ष एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास सचिव डॉ. समीर वी. कामत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
  • गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के बीच संपादित इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, सामरिक एवं परिचालन विज्ञान, और रक्षा तकनीकी क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान तथा क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है।
  • यह सहयोग परिचालन एवं लॉजिस्टिक्स अवधारणाओं के विश्लेषण, सामरिक-स्तर पर परिचालन योजनाओं के सत्यापन, तथा चिप डिजाइन, हार्डवेयर सुरक्षा और होमोमोर्फिक एवं ब्लॉकचेन-आधारित एन्क्रिप्शन जैसे अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में संयुक्त अध्ययन और अनुसंधान को सक्षम करेगा।
  • इस समझौता – ज्ञापन का मुख्य फोकस परिचालन एवं सैन्य विज्ञान, तकनीकी अनुसंधान और प्रबंधन क्षेत्रों में शोधकर्ताओं व वैज्ञानिकों की क्षमता-वृद्धि पर केंद्रित है।
  • इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु दोनों संस्थान संयुक्त शोध, संगोष्ठियों, सम्मेलनों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गोलमेज कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे।
  • गति शक्ति विश्वविद्यालय परिवहन एवं परिचालन क्षेत्र में भारत का प्रथम केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जिसकी स्थापना वर्ष 2022 में संसदीय अधिनियम द्वारा की गई थी।
  • रेल मंत्रालय के अधीन संचालित यह विश्वविद्यालय रेलवे, राजमार्ग, विमानन, बंदरगाह, समुद्री नौवहन, शहरी परिवहन तथा आपूर्ति श्रृंखला नेटवर्क सहित समग्र परिवहन क्षेत्र में विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान करता है।
  • इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2190954&reg=3&lang=2