प्रश्न-‘गतिशक्ति संचार पोर्टल’ के संबंध में कौन सा कथन सही है-
1. 14 मई‚ 2022 को इस पोर्टल का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ‘अश्विनी’ ने किया है।
2. इस पोर्टल को ‘पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ (NMP) की तर्ज पर लॉन्च किया गया।
3. गतिशक्ति संचार पोर्टल को राष्ट्रीय बॉडबैंड मिशन की परिकल्पना क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
कूट :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

- गतिशक्ति संचार पोर्टल के मुख्य बिंदु
- गतिशक्ति संचार पोटर्ल को पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP) की तर्ज पर लॉन्च किया गया।
- ध्यातव्य है कि गतिशक्ति संचार पोर्टल देश के ‘आत्मनिर्भर’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए देश को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सक्रिय रूप से योगदान प्रदान करेगा।
- गौरतलब है‚ कि 17 दिसंबर‚ 2019 को देश भर में विशेष रूप से ग्रामीण और के दूर-दराज के क्षेत्रों में ब्रांड बैंड सेवाओं के लिए सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ब्रांडबैंड मिशन (NBM) स्थापना की गयी।
- इस पोर्टल को राष्ट्रीय बॉडबैंड मिशन की परिकल्पना क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
- ध्यातव्य है कि यह पोटर्ल राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति में परिकल्पित “सभी के लिए ब्रांडबैंड” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मजबूत व्यवस्था प्रदान करेगा।
लेखक-सुरेंद्र वर्मा
संबंधित लिंक भी देखें…